गुना नगर: गुना में जैन समाज ने मनाया भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव, बड़ा जैन मंदिर से निकल गई शहर में शोभायात्रा
गुना में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा 21 अप्रैल रविवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। जैन मंदिर पर अभिषेक,प्रवचन और अन्य कार्यक्रम हुए। जैन समाज ने सुबह प्रभात फेरी भी निकाली। विधि विधान से पूजा के बाद शहर में जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली। जो पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुंची। जहां पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए गए।