गुना नगर: गुना जिला जेल का एसपी कलेक्टर ने किया निरीक्षण, जेल मेनू का कड़ाई से पालन करने दिए निर्देश
गुना कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सजा प्राप्त एवं विचाराधीन कैदियों की बैरक व उनकी भोजन व्यवस्था देखी। इस दौरान कैदियों के बैरकों की सूक्ष्मता से जांच की गई। साथ ही जेल मैन्युअल के अनुसार की गईं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जेल अधीक्षक अतुल सिन्हा द्वारा जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दी गई।