गुना नगर: यूपीएससी में चयनित गुना के मानव जैन को भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, गुना पहुंचने पर नागरिको ने किया सम्मान
यूपीएससी में चयनित गुना के मानव जैन को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के यूपीएससी में चयनित युवा भी मौजूद थे। 21 अप्रैल को मानव जैन के गुना पहुंचने पर शहर के नागरिकों ने उनका स्वागत किया। उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।