मानपुर: कोड़ार गांव में बदहाल सड़कों से स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत, ग्राम विकास के दावों पर सवाल
Manpur, Umaria | Aug 18, 2026 कोड़ार गांव की मुख्य सड़क इन दिनो बदहाली की मिसाल बन गई है। बारिश के बाद सड़क पर लबालब कीचड़ जमा होने से ग्रामीणो और स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जाता है कि ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्यों के नाम पर कागजो मे लाखो रुपये खर्च दिखाए है,लेकिन गांव का विकास कोसो दूर है।ग्रामीणो ने सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।