नौगढ़: औरवाटाड़ मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
औरवाटाड़ मोड़ पर एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला। राहगीरो ने देखा तो 108 एंबुलेंस और नौगढ़ थाने पर फोन कर दिया मौके पर एंबुलेंस और नौगढ़ पुलिस पहुंच गई। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर युवक को गंभीर चोट लगने के कारण हालत गंभीर होने लगी तो चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।