गिरिडीह: जमुआ में मारपीट और डकैती मामले में दो गिरफ्तार, SP डॉ विमल ने की प्रेस वार्ता
जमुआ रेलवे स्टेशन के समीप एक किराना दुकान में हुए मारपीट और डकैती कांड का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है। पपरवाटांड़ कार्यालय से SP डॉ विमल कुमार ने गुरुवार को 2 बजे प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। डकैती कांड में शामिल गंगाधर पासवान और निक्कू कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बिहार के जमुई जिला का निवासी है।