गिरिडीह: चेंगरबासा निवासी देवंती और उनके दो बच्चे मारपीट के शिकार, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चेंगरबासा निवासी देवंती देवी और इनके दो बच्चों को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।घायल महिला और बच्चों का इलाज गुरुवार को 3 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। मारपीट का आरोप रानी कुमारी, शालू कुमारी ,अजय तुरी, विजय तुरी ,श्यामलाल तुरी ,चांदनी देवी, सुलेखा देवी और बुधन कुमार पर लग रहा है।