गिरिडीह: गिरिडीह विधायक और झारखंड मंत्री का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हरसिंगरायडीह कार्यालय से मिली जानकारी
गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का फेसबुक आईडी हैक हो गया है।गुरुवार को 3 बजे इसकी जानकारी हरसिंगरायडीह स्थित उनके कार्यालय से दी गई।गुरुवार को जब कोई असहज करने वाला वीडियो इनके पेज में अपलोड हुआ, तब इसकी जानकारी सभी को हुई। इनके पेज हेडल करने वाले को इसकी जानकारी पहले ही हो चुकी थी।बीते 12 मार्च को ही संभवतः उनकी आईडी हैक हुई है।