प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन के उत्कृष्ट विद्यालय से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रभातपट्टन से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई। आज ही मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रभातपट्टन में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।