प्रभात पट्टन: मुलताई में नवदंपति शिविर को लेकर गायत्री शक्ति पीठ में संपन्न हुई बैठक, प्रभात पट्टन मुलताई के 108 नवदंपति की मिली सहमति
गायत्री परिवार द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार आगामी 13 अगस्त को जिले का प्रथम नवदंपति शिविर का आयोजन गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में होने जा रहा है। जिसकी तैयारी एवं विस्तृत कार्ययोजना के लिए आज गुरुवार गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में बैठक आ आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सफलता हेतु गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाई बहनों ने जिम्मेदारी ली।