प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन में एक घर से नकदी व सोने-चाँदी के जेवरात हुए चोरी, जांच शुरू
प्रभात पट्टन निवासी अनिल पुत्र मुंशीलाल कोडोपे के घर 7 से 8 बजे के करीब कोई नहीं था। इसी बीच उनके घर में रखे हजारों रुपए नगद, एक जोड़ी सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गए। घर की कुंडी खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ था, आलमारी भी खुली हुई थी। घटना के बाद जब अनिल घर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला, जिसकी सूचना पुलिस को दी