प्रभात पट्टन: मल्हारा पंखा के समीप NH-47 पर सुधार कार्य के लिए खोदे गड्ढे में जा घुसी कार, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
प्रभात पट्टन क्षेत्र अंतर्गत मल्हारा पंखा के पास अचानक से नेशनल हाइवे 47 पर सुधार कार्य के लिए खोदे गड्ढे में मारुति कार जा घुसी। जिसके चलते कार में सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें वहा से गुजर रही एक निजी एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि शोभापुर निवासी गजानंद रामकुमार कश्यप और संदीप सहदेव कावडे गंभीर घायल हुए है।