प्रभात पट्टन: तिवरखेड़ में खेत के कुओं और ट्यूबवेल से केबल हो रहे चोरी, किसानों ने प्रभात पट्टन पुलिस चौकी पहुंचकर की शिकायत
ग्राम तिवरखेड़ में इन दिनों खेतों के कुएं और ट्यूबवेलों पर लगी मोटरों के केबल चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। करीब एक दर्जन किसानों के खेतों के कुएं एवं ट्यूबवेलों से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए की केबल चोरी कर ली गई है। शुक्रवार इस संबंध में ग्राम के किसान संजय बड़घरे अनिल बड़घरे, विनोद अडलक, उत्तम चौधरी, अरुण अडवारे आदि प्रभात पट्टन पहुंचे थे