प्रभात पट्टन: पारसडोह बांध का फिर खोला गया एक गेट, छोड़ा जा रहा प्रति सेकेंड 26.50 क्यूबिक मीटर पानी। वर्धा और चंदौरा डेम आधे खाली
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पारसडोह बांध का एक गेट खोला गया है। इससे ताप्ती नदी में जलस्तर बढ़ गया है। बांध प्रभारी शिव कुमार नागले ने बताया की बांध से प्रति सेकेंड 26.50 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि क्षेत्र वर्धा और चंदोरा बांध में पानी कम है। ताप्ती नदी पर बने चंदोरा बांध में अभी 26 फीसदी ही पानी भरा है।