बाह: बटेश्वर में यमुना स्नान के दौरान 2 सगे भाइयों की डूबने से हुई मौत
बटेश्वर तीर्थ धाम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जब शिकोहाबाद के नोसेरा गांव के निवासी बंटू पुत्र सीताराम अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ भंडारा करने पहुंचे थे। बंटू के साथ आए नोसेरा निवासी 17 वर्षीय आर्यन पुत्र नरेश और 15 वर्षीय वशीं पुत्र नरेश अपने 40 वर्षीय चाचा राजेश पुत्र तिलक सिंह के साथ पचमुखी घाट पर यमुना में स्नान करने के लिए गए थे।