बाह: पिनाहट में सरकारी खरंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 08 लोग घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव मर्दानपुरा में सरकारी खरंजा बनने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस हिंसक झगड़े में 8 लोग घायल हो गए। घायलों में प्रथम पक्ष से 40 बर्षीय धर्मवीर उनकी 10 बर्षीय बेटी निशा व 35 बर्षीय पत्नी लक्ष्मी, सत्यप्रकाश, और उनकी पत्नी आशा देवी शामिल हैं।