बाह: स्वतंत्रता दिवस पर भी बाह के सुंसार गाँव में नही फहरा तिरंगा
आजादी के 77 साल बाद भी भारत के कई गाँव विकास की मुख्यधारा से दूर हैं। तहसील बाह का एक ऐसा ही गाँव है, जहां न तो पक्की सड़क है, न बिजली, और न ही बुनियादी सुविधाएं। इस गांव में सरकारी योजनाओं का नामोनिशान तक नहीं है, और यहां के लोग आज भी आदिवासी जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। गांव के हालात इतने बदतर हैं कि यहां स्वतंत्रता दिवस भी नहीं मनाया गया।