बाह: जरार चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर, दो लोग घायल
थाना बाह क्षेत्र के गांव जरार चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 20 बर्षीय सौरभ कुमार, पुत्र रामविलास, निवासी जोमर्दपुरा, थाना खेड़ा राठौर और 60 बर्षीय रामचरण, पुत्र कन्हैयालाल, निवासी पार्वतीपुरा शामिल हैं।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में पहुंचाया।