बाह: बटेश्वर में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर महिला आयोग की सदस्य ने किया हवन और माल्यार्पण
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर बटेश्वर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी की कुल देवी के मंदिर में हवन किया। इसके बाद अटल संकुल भवन में लगी उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।