बिश्रामपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका समापन शाम पांच बजे हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार ने किया। संचालन एमपीडबलू मिथलेश दुबे ने किया। कार्यशाला में लोगों को परिवार नियोजन का फायदा बताया गया। परिवार नियोजन की विधि के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।