बिश्रामपुर: हरिद्वार जूडो मार्शल आर्ट युवा खेल महासंघ चैम्पियनशिप में विश्रामपुर पीएस एकेडमी के आठ खिलाड़ी हुए चयनित
हरिद्वार जुडो मार्शल आर्ट युवा खेल महासंघ चैम्पियनशिप में विश्रामपुर के परफेक्ट स्पोर्ट एकाडमी मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के आठ महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पीएस एकाडमी के निदेशक डॉ अज्जो हसन सिद्दीकी ने शनिवार की शाम चार बजे जानकारी देते हुये बताया कि अच्छे प्रदर्शन के आधार पर विश्रामपुर से आठ जूनियर महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है।