बिश्रामपुर: गुरहा कला फोरलेन कोयल नदी पुल पर ट्रक और टेम्पू की टक्कर, एक महिला की मौत, चार घायल
गुरहा कला फोरलेन कोयल नदी पुल पर रविवार की दोपहर दो बजे ट्रक व टेम्पू में जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे टेम्पू पर सवार एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि चार लोग घायल है। मिली जानकारी के अनुसार लालगढ़ से टेम्पू द्वारा पांच लोग बेलचम्पा जा रहे थे। तभी गुरहा कला कोयल नदी पुल पर एक तेजरफ्तार ट्रक टेम्पू को धक्का मरते हुये फरार हो गया।