बिश्रामपुर: रेहला थाना के पास ओवर ब्रिज पर मैजिक वाहन पलटने से नौ लोग घायल
रेहला थाना के पास ओवर ब्रिज पर शुक्रवार की दोपहर तीन बजे एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे नौ लोग घायल हो गये। मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां सभी का प्राथमिक उचार हुआ। वही पांच लोगों को ज्यादा चोट लगी है।