बिश्रामपुर: विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में शुक्रवार की शाम चार बजे कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोज किया गया। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़े। ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह में लोगो ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह का उद्घाटन भजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने फीता काट कर किया।