सेंधवा न्यायालय परिसर में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इसमें मोटर दुर्घटना क्लेम, चेक बाउंस, सिविल, आपराधिक, नगर पालिका टैक्स और बिजली विभाग के सैकड़ों मामलों का आपसी समझौते से निराकरण किया गया। न्यायाधीशगण और अभिभाषक संघ सेंधवा की मौजूदगी में प्रकरणों के निराकरण से पक्षकारों को करोड़ों रुपये का लाभ मिला। प्रकरण निपटाने वाले पक्षकारों को पौधे भी वितरित किए गए। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #LokAdalat #SendhwaCourt #BarwaniNews