❤️ **इंसानियत की मिसाल! ड्यूटी पर जाने से पहले बेजुबानों के लिए दिखाया प्यार, मासूम गुड़िया योग्यता टेलर का सराहनीय प्रयास** 🐕🥛
चित्तौड़गढ़ के महेश नगर में नर्स बेटी योग्यता टेलर की एक खूबसूरत पहल सामने आई। अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले योग्यता टेलर बेजुबान कुत्तिया के मासूम बच्चों को दूध पिलाती हुई नजर आईं।
जहां आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने कामों में व्यस्त रहते हैं, वहीं योग्यता ने इन बेजुबान जीवों के प्रति दया, प्रेम और सेवा भाव का अनूठा संदेश दिया है।
**याद रखिए, इंसानियत सिर्फ इंसानों की मदद करने में नहीं, बल्कि बेजुबानों की भूख-प्यास समझने में भी है।**
🙏 आइए, हम सब भी अपने आसपास रहने वाले बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति दया और संवेदना रखें।
❤️ योग्यता टेलर जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं।
#योग्यता_टेलर #इंसानियत #बेजुबान_जानवर #महेश_नगर #चित्तौड़गढ़ मानवता जीवदया अच्छी_पहल
Chittaurgarh, Chittorgarh | Nov 25, 2026