सत्यमेव जयते अग्रवंश का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न, बच्चों एवं कपल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
आबूरोड़। सत्यमेव जयते अग्रवंश परिवार की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में होटल द हिन्द में भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यमेव जयते अग्रवंश के अध्यक्ष एवं अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल ने अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन संगठन महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल ने किया। उन्होंने पिता के सम्मान में शानदार शायरी प्रस्तुत कर समारोह की शुरुआत को भावपूर्ण बना दिया।
समारोह में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्लब सदस्य महेंद्र गुप्ता एवं नरेंद्र अग्रवाल ने बच्चों के लिए गेम्स, क्विज एवं रिंग प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बच्चों की पहली प्रतियोगिता 'नोट ढूंढो प्रतियोगिता' रही, जिसमें पूरे पांडाल में छिपाए गए 50 रुपये के नकली नोट बच्चों को खोजने थे। इसमें ख्वाहिश गोयल ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय एवं कनक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं म्यूजिकल रिंग प्रतियोगिता में ख्वाहिश गोयल प्रथम, भव्य अग्रवाल द्वितीय एवं कनक मित्तल तृतीय स्थान पर रहीं।
समारोह का सबसे आकर्षक एवं मनोरंजक आयोजन कपल प्रतियोगिता रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में सुभाष अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता एवं विवेक गुप्ता ने शानदार गीतों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
समारोह में शानदार सिंगिंग, डांसिंग एवं हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और पारिवारिक सौहार्द का माहौल बना रहा।
मीडिया प्रभारी दिपेश अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्य अनुज गर्ग, विशाल गोयल, सुभाष ऐरन,पवन, आकाश, अरुण, मुकेश, दीपेश अमूल,मनीष,विवेक गुप्ता, संजय मित्तल,सयाम सिंघल सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।