मिहींपुरवा: चफरिया में कब्रिस्तान के पास तालाब से पकड़ा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों-वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों को मिली राहत
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज स्थित चफरिया ग्राम पंचायत में एक मगरमच्छ को तालाब से रेस्क्यू किया गया है। यह मगरमच्छ कब्रिस्तान के पास एक तालाब में देखा गया था। ग्रामीणों ने तालाब में मगरमच्छ को देखकर वन विभाग को सूचना दी। क्षेत्रीय ग्रामीण गुलाम रसूल, मानिक, महमूदे, जीशान, रियाज और नंद गोपाल समेत अन्य लोगों ने तत्कोल वन विभाग को इसकी जानकारी दी