भाग दौड़ भरी जिंदगी में से कुछ अपने लिए समय निकालें तो हमारा जीवन बेहतर होगा -जिला रजिस्ट्रार शैलेंद्र सिंह चौहान
--
राज्य आनंद संस्थान द्वारा जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए तनावमुक्त जीवन, बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण बुधवार को जनपद पंचायत अशोकनगर के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ सरस्वती माता का पूजन व प्रार्थना से हुआ।
आनंद विभाग के जिला संपर्क प्रमुख बलवीर सिंह बुंदेला ने विभाग का परिचय एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत कर किया। इसके सतीश दुबे मास्टर ट्रेनर ने आनंद की अवधारणा तथा विभाग के प्रमुख संकल्प ‘अल्पविराम’ पर विस्तार से जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर एवं जिला संपर्क प्रमुख बलवीर बुंदेला कर्मों के लेखा जोखा पर बात रखी जीवन में क्षमा , धन्यवाद एवं कृतज्ञता के भावों के साथ जीवन के बेलेंस विषय पर सहभागितापूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं मास्टर ट्रेनर कपिल रघुवंशी ने अपने जीवन में अल्पविराम से आये परिवर्तन को फ्रीडम ग्लास के माध्यम से स्वयं के अनुभव प्रतिभागियों के बीच रखे प्रशिक्षण उपरांत रितिका यादव रेंजर वन विभाग चंदेरी , डॉक्टर दीक्षा भट्ट, विशाल नरवरिया सहायक प्राध्यापक नेहरू डिग्री कॉलेज एवं विनोद कुमार सिहारे शिक्षा विभाग ने अपने-अपने अनुभव साझा किये सभी ने एक स्वर में कहा यदि हम अपनी दैनिक जिंदगी में अल्पविराम को आत्मसात करते हैं तो हमारे जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल सकते हैं
कार्यक्रम में जिले के जिला पंजीयक ,वन विभाग , लोक निर्माण विभाग,शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के 40 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
#ashoknagar