वृक्ष प्रकृति और पृथ्वी के लिए सबसे महत्वपूर्ण - सुशील बरुआ
सेवा संकल्प अभियान के तहत देवकनी माता मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
--
जन अभियान परिषद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के प्रसिद्ध देवकनी माता मंदिर परिसर में 101 पौधों का रोपण कर सेवा संकल्प अभियान उपलक्ष्य में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पौधरोपण के लिए उपरिंग फाउंडेशन द्वारा 101 पौधे उपलब्ध कराए गए।
वृक्ष प्रकृति और पृथ्वी के लिए सबसे महत्वपूर्ण : सुशील बरुआ
संभागीय समन्वयक ग्वालियर सुशील बरुआ ने कहा कि वृक्ष प्रकृति और पृथ्वी के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन के लिए आवश्यक स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और पर्यावरण की सुरक्षा का आधार बनेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पौधरोपण को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर चलने वाला जनअभियान बनाया जाए। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन
--
जिला समन्वयक बद्री सिंह चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जनहितैषी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में देवकानी माता मंदिर परिसर में 101 पौधों का रोपण किया गया।
पौधों के संरक्षण पर दिया जोर
--
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। यदि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाए तो आने वाले वर्षों में यही पौधे बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करेंगे।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शिवप्रताप रघुवंशी, श्री हैरी रघुवंशी, राजेश यादव, ब्लॉक समन्वयक श्री द्वारका पाठक सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति,सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान