जिला अशोकनगर में डेंगू एवं मलेरिया मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु सघन लार्वा सर्वे एवं फीवर सर्वे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कराया जा रहा है। समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में आशा पर्यवेक्षक ,आशा कार्यकर्ता, एएनएम , सीएचओ सभी को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक गांव में फीवर सर्वे कर जितने भी फीवर के व्यक्ति मिलते हैं उनकी स्क्रीनिंग डेंगू और मलेरिया की की जाए, एवं प्रत्येक घर में लार्वा नियंत्रण हेतु कार्यवाहियां कर एवं समझाइए दी जाए । जिससे कि मच्छर एवं लार्वा को नियंत्रित कर मलेरिया एवं डेंगू की बीमारी को नियंत्रित किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम कुकरेटा महिदपुर एवं ग्राम कमलावदा कदवाया एवं ग्राम भररोली में विशेष लार्वा एवं फीवर सर्वे चलाया गया। श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी अशोकनगर के निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी एवं मलेरिया कंसलटेंट द्वारा लार्वा सर्वे एवं फीवर सर्वे का सघन निरीक्षण क्षेत्र में किया जा रहा है।
#ashoknagar