हरदोई: रेलवेगंज स्थित सीतापुर ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार माँ बेटे मारी टक्कर महिला की मौके पर मौत
Hardoi, Hardoi | May 6, 2024 शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गंज स्थित सीतापुर ओवरब्रिज पर बेनीगंज से हरदोई आ रहे बाइक सवार माँ बेटे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।