हरदोई: बावन चुंगी पर ऑटो ने युवक को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीट ले गया, लोगों ने चालक को पकड़ कर पीटा
Hardoi, Hardoi | May 6, 2024 एक युवक बावन चुंगी पर पैदल सांडी रोड की तरफ जा रहा तभी तेज रफ़्तार ऑटो ने पीछे से युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गिर पड़ा। ऑटो वाला तेजी से भाग तो युवक की शर्ट ऑटो के पिछले हिस्से में फंस गई, लेकिन इसके बावजूद भी ऑटो चालक ने ऑटो नहीं रोका और लगातार भागता रहा। करीब 50 मीटर दूर लोगों ने किसी तरह ऑटो को रुकवा कर चालक को पकड़ा और उसकी पिटाई शुरू कर दी।