हरदोई: डीएम ने रसखान प्रेक्षागृह में बुद्धिजीवी महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Hardoi, Hardoi | May 6, 2024 सोमवार दोपहर रसखान प्रेक्षागृह में बुद्धिजीवी महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि 13 मई दिन सोमवार को मतदान करने अवश्य जाएं। महिलाएं घर परिवार में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं,मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जेन्डर रेशियो में भारी सुधार आया है।