हरदोई: भदार गांव के पास बाजार से लौट रहे व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Hardoi, Hardoi | May 6, 2024 हरपालपुर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरवा निवासी इंद्रेश पुत्र ओमप्रकाश सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे और सब्जी खरीदकर अपने घर वापस आ रहे थे।कि तभी भदार गांव के निकट उनकी बाइक गड्ढे में पड़कर अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन सीएचसी लेकर पहुँचे चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया।