हरदोई: कोतवाली शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ सुमित को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Hardoi, Hardoi | May 6, 2024 पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुमित पुत्र रामकरन निवासी ग्राम कैथोलिया थाना कोतवाली शहर को अवैध 75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है