हरदोई: कौंधी गांव के बाग में मिले हैंड ग्रेनेड करीब आठ से 10 साल पुराने,एएसपी नृपेन्द्र कुमार ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | May 6, 2024 पचदेवरा थाना क्षेत्र के कौंधी गांव में एक बाग में जमीन के अंदर दबे हुए हैंड ग्रेनेड मिले।इसको लेकर एएसपी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि करीब आठ से 10 साल पुराने हैंड ग्रेनेड बताये जा रहा है और यह डमी है जो सिखाने के लिए इस्तेमाल होते है।बताया कि बीडीएस टीम प्रकरण की जांच कर रही है।