शाहगंज: शाहगंज में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, हर एक-दो घंटे में हो रही है गुल आपूर्ति
ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शाहगंज 132 केवी ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रोस्टिंग के नाम पर बार-बार बिजली काटे जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हर एक-दो घंटे के अंतराल पर करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। उमस और गर्