शाहगंज: शाहगंज थाने में रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की की गई अपील
रमजान के पवित्र महीने को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए थाना शाहगंज परिसर में शांति समिति की बैठक बुधवार की सुबह करीब 11 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने किया।