जिला मुख्यालय मार्ग के पास संचालित किराने की दुकान संचालक दिनेश गुप्ता को फर्जी फर्म के खाते में 92 हजार रुपए भेजने के मामले में साइबर पुलिस की सक्रियता से उनका पूरा पैसा वापस मिल गया। दिनेश गुप्ता केरल से काली मिर्च मंगाते हैं। दिसंबर में उन्होंने डेढ़ क्विंटल काली मिर्च मंगाने के लिए यमुना ट्रेड लिंक नामक फर्म में पैसा भेजने की योजना बनाई।