कश्ती फाउंडेशन की एजुकेशन ड्राइव की शुरुआत 📚
उदयपुर में कश्ती फाउंडेशन की एजुकेशन ड्राइव के पोस्टर का विमोचन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया। कार्यक्रम अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति में आयोजित हुआ।
इस ड्राइव के तहत उदयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में फाउंडेशन द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों के जरूरतमंद छात्रों को विशेष शैक्षिक किट वितरित की जाएंगी। प्रत्येक किट की लागत करीब ₹500 है, जिसमें बैग, बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, क्रेयॉन्स और ड्रॉइंग फाइल शामिल हैं।
क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाई गई राशि से कुल 5,000 छात्रों तक ये किट पहुंचाई जाएंगी। पहले चरण में 5 विद्यालयों में 500-500 किट वितरित की जाएंगी।
कश्ती फाउंडेशन की प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई को आसान बनाना है। फाउंडेशन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास आगे भी �