कश्ती फाउंडेशन की एजुकेशन ड्राइव का पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया पोस्टर विमोचन
उदयपुर। कश्ती फाउंडेशन की एजुकेशन ड्राइव के पोस्टर का विमोचन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया। यह विमोचन कार्यक्रम अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति में आयोजित किया गया।
कश्ती फाउंडेशन की प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने बताया की
इस ड्राइव के तहत उदयपुर शहर और उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र में फाउंडेशन द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों के छात्रों को विशेष शैक्षिक किट वितरित की जाएंगी। किट में बैग, बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, क्रेयॉन्स और ड्रॉइंग फाइल शामिल हैं। प्रत्येक किट की लागत लगभग 500 रुपये है। यह राशि क्राउड फंडिंग के माध्यम से एकत्र की गई है। कुल 5,000 छात्रों को ये किट उपलब्ध कराई जाएंगी।
पहले चरण में पांच विद्यालयों में प्रत्येक में 500 किट वितरित की जाएंगी। कश्ती फाउंडेशन की प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि इस का उद्देश्य जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराकर उनके अध्ययन को सुगम बनाना है। फाउंडेशन शिक्षा क्षेत्र में निरंतर ऐसे प्रयास जारी रखेगा।
इस दौरान समिति के गणमान्य सदस्य तथा कश्ती फाउंडेशन के चित्रसेन और कुणाल मेहता,राधिका अग्रवाल, कपिल पालीवाल मौजूद रहे। #udaipur #kashti #kashtifoundation #GulabchandKataria