नाथद्वारा में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कांग्रेस प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ भरे नामांकन। नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
नाथद्वारा में कांग्रेस की चुनावी हलचल तेज, प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
नाथद्वारा। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नाथद्वारा में कांग्रेस पार्टी ने भी चुनावी तैयारियों को गति देते हुए अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रत्याशियों ने जीत का भरोसा जताते हुए वार्ड की जनता से समर्थन की अपील की। कांग्रेस स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है।