दतिया: कमरारी गांव में युवक ने कीटनाशक पीकर दी जान, पत्नी के मायके जाने से था परेशान, जिगना पुलिस जांच में जुटी
Datia, Datia | Mar 8, 2026 कमरारी गांव में एक युवक ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जबकि उपचार के दौरान रविवार को जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कमरारी गांव निवासी विशाल साहू पुत्र काशीराम साहू उम्र 28 वर्ष ने मूंगफली की फसल में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा पी ली थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुँचे।