भगवान श्रीकृष्ण एवं बलदाऊ जी जन्मोत्सव का आयोजन
--
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पृथ्वीपुर के प्राथमिक खंड में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन, श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान एवं श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर आधारित नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही बलदाऊ जी का जन्मोत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम श्री शिवकुमार रावत जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों की तैयारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती जूली यादव द्वारा कराई गई।
इस अवसर पर श्री गिरिजाशंकर सूत्रकार ने अपने उद्बोधन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं, कर्मयोग, श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश एवं उनके द्वारा दिए गए धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवता के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा सदैव सत्य एवं अच्छे मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री एन. आर. अहिरवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिवकुमार रावत, रामदयाल सूत्रकार, उत्तम लाल अहिरवार, एन. आर. अहिरवार, कमलेश यादव, गिरिजाशंकर सूत्रकार, श्यामलाल नामदेव, संतोष यादव, प्रियंका झा, पुष्पराज सिंह यादव, बृजेश साहू, अवधेश यादव, उमेश श्रीवास्तव, कविता विश्वकर्मा, सुलेखा कुशवाहा, प्रियांशी यादव, जूही श्रीवास्तव एवं राजुल साहू सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सांस्कृतिक, ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं प्रेरणादायी बनाया।
#ShriKrishnaJanmashtami #jansamparkMP #niwari
18 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026