बनेड़ा माहेश्वरी समाज तहसील अध्यक्ष सोमानी एवं रायला अध्यक्ष कोगटा का अभिनन्दन
जय महेश के नारे से गूंजा परिसर
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,18 जून
रायला में बुधवार को आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में रायला के भूतपूर्व सरपंच रतन लाल सोमानी के माहेश्वरी समाज के बनेड़ा तहसील अध्यक्ष निर्वाचित होने पर तथा राजेन्द्र प्रसाद कोगटा के रायला माहेश्वरी समाज नगर अध्यक्ष बनने पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा उनको उपरणा व स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया गया ! उन्हें यह सम्मान रायला के वरिष्ठ माहेश्वरी समाज जनों ने भेंट किया !
कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक सोडाणी , आर के आर सी व्यास क्षैत्रीय अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सोडाणी, समाज के वरिष्ठ जन सत्यनारायण नगवाड़िया, कृष्ण गोपाल कोगटा, सत्यनारायण सोडाणी, मुरली धर सोडाणी, अरविन्द सोमानी, बालमुकन्द सोडाणी , रमेश कोगटा , शिव दयाल सोडाणी, नवनीत सोडाणी , लक्ष्मी लाल बाहेती, सामरिया , मुकेश सोडाणी एवं अन्य प्रबुद्ध जनों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई !
इस अवसर पर बनेड़ा तहसील के नव निर्वाचित अध्यक्ष रतन लाल सोमानी एवं रायला माहेश्वरी समाज नगर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोगटा ने सभी माहेश्वरी जनों को महेश नवमी महोत्सव 2026 की बधाईयां देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बनेड़ा व रायला माहेश्वरी समाज उनके कार्यकाल में कई अनुकरणीय कार्य करने का प्रयास करेगा ! इस अवसर पर परिसर जय महेश के नारों से गूंज उठा !