चंदौली: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान डीएम ने वृक्षारोपण स्थलों की जिओ टैगिंग और गंगा किनारे स्थित मुख्य घाटों पर साफ-सफाई ठोस अपशिष्ट को नदी में बहने से रोकने के संबंध में तथा घाटों के विकास के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।