चंदौली: सैयदराजा नगर के पानी टंकी के पास पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, जो बाइक पर ले जा रहे थे
चंदौली जनपद की थाना सैयदराजा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर सैयदराजा नगर के पानी टंकी के पास से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। तस्करों के पास से एक बाइक पर 19 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ है। पकड़े गए शराब तस्कर कन्हैया बिंद 25 वर्ष तथा सोनू कुमार बिंद 26 वर्ष दोनों अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव के निवासी हैं।