पटना ग्रामीण: सुलतानगंज थाना क्षेत्र में नीमतल नहर के पास से अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नीमतल नहर के पास से छापेमारी कर अवैध हथियार के खरीद बिक्री करने के मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात 8:44 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि आसूचना संकलन के आधार पर एक मई को छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।