पटना ग्रामीण: टाइपिंग टेस्ट पास करने के बाद भी सिलेक्शन नहीं होने पर बेल्ट्रॉन ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
बेल्ट्रॉन के थ्रू डाटा एंट्री ऑपरेटर की बहाली निकली थी। इसी बहाली के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे अभ्यर्थियों ने बेल्ट्रॉन ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि कई अभ्यर्थियों को कॉन्फिडेंस है कि उनका टाइपिंग स्पीड काफी अच्छा है बावजूद उन्हें टाइपिंग में कम मार्क्स दिया गया।